विधायक ने क्षेत्र भ्रमण कर लोगों की सुनी समस्याएं

पाकुड़िया. प्रखंड के बन्नोग्राम, सोल्ला, रामघाटी व चौकीसाल में महेशपुर विधायक प्रो स्टीफन मरांडी ने गुरुवार को क्षेत्र भ्रमण कर लोगों से संवाद किया.

पाकुड़िया. प्रखंड के बन्नोग्राम, सोल्ला, रामघाटी व चौकीसाल में महेशपुर विधायक प्रो स्टीफन मरांडी ने गुरुवार को क्षेत्र भ्रमण कर लोगों से संवाद किया. इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों का हाल-चाल जाना और उनकी समस्याएं सुनीं. ग्रामीणों ने बिजली, पेयजल, सड़क समेत अन्य बुनियादी समस्याओं से विधायक को अवगत कराया. इस पर विधायक ने संबंधित अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर समस्याओं के शीघ्र समाधान का निर्देश दिया. उन्होंने आश्वासन दिया कि क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जायेगा. विधायक प्रो मरांडी ने कहा कि जनता के सहयोग से ही वे विधायक बने हैं. क्षेत्रवासियों की सेवा करना उनका दायित्व है. कहा कि राज्य सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारकर अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है. मौके पर पूर्व उप प्रमुख अजीत मंडल, बिश्वजीत दास, मुसारफ हुसैन, अख्तर आलम, बिनोद भगत, सूरज रविदास, प्रसन्नजित दास, छोटू रविदास सहित कई ग्रामीण मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanu kumar dutta

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >