विधयक ने कलदम और सावलापुर में प्रशिक्षण भवन की रखी नींव

विधायक हेमलाल मुर्मू ने बड़ाघघरी पंचायत के कलदम गांव में 21.78 लाख रुपये की DMFT योजना के तहत आकाश आजीविका ग्राम संगठन प्रशिक्षण भवन और नावाडीह पंचायत के सावलापुर गांव में 23.59 लाख रुपये की लागत से माता मरियम आजीविका महिला ग्राम संगठन के प्रशिक्षण केंद्र का शिलान्यास किया। उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर पेयजल संकट जैसी समस्याएं सुनी और संबंधित अधिकारियों को निर्देश देने का आश्वासन दिया। इसके अलावा, विधायक ने मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना के तहत तालझारी गांव के चार लाभुकों को 40-40 हजार रुपये की चिकित्सा सहायता राशि भी प्रदान की।

प्रतिनिधि, लिट्टीपाड़ा. विधायक हेमलाल मुर्मू ने विकास एवं जनकल्याण से जुड़ी योजनाओं की शुरुआत की. उन्होंने बड़ाघघरी पंचायत के कलदम गांव में डीएमएफटी योजना के तहत 21,78,825 रुपये की लागत से बनने वाले आकाश आजीविका ग्राम संगठन प्रशिक्षण भवन का शिलान्यास किया. नावाडीह पंचायत के सावलापुर गांव में 23,59,841 रुपये की लागत से माता मरियम आजीविका महिला ग्राम संगठन के प्रशिक्षण केंद्र का भी शिलान्यास किया. इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी. ग्रामीणों ने पेयजल संकट की समस्या उठायी, जिस पर विधायक ने आश्वासन दिया कि बीडीओ एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये जायेंगे. विधायक ने अपने लिट्टीपाड़ा स्थित आवास पर मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना के तहत चार लाभुकों को चिकित्सा सहायता राशि प्रदान की. तालझारी गांव के सबरुद्दीन अंसारी, अब्दुल अजीज, मेहरन बीबी एवं नुरसेरा बीबी को 40-40 हजार रुपये का चेक दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanu kumar dutta

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >