विधायक ने पाकुड़िया में यज्ञ मेला का किया उद्घाटन

पाकुड़िया. बतौर मुख्य अतिथि विधायक प्रो स्टीफन मरांडी ने शनिवार की देर शाम नौ दिवसीय भव्य मेले व कथा पंडाल का उद्घाटन किया.

पाकुड़िया. रामलला यज्ञ मैदान, पाकुड़िया में शनिवार को नौ दिवसीय श्री श्री 1008 श्री विष्णु महायज्ञ का शुभारंभ हुआ. इससे प्रखंड क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो गया है. शनिवार की देर शाम नौ दिवसीय भव्य मेले व कथा पंडाल का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि विधायक प्रो स्टीफन मरांडी ने किया. यज्ञ कमेटी के अध्यक्ष शम्भू भगत, सचिव अशोक भगत ने कथा पंडाल पहुंचे विधायक प्रो मरांडी के साथ जिप अध्यक्ष जुली ख्रिष्टमुनी हेंब्रम, पंसस गायत्री कुमारी व थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो को बुके देकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया. मुख्य अतिथि विधायक ने कहा कि यज्ञ से वातावरण शुद्ध होता है और मानव जीवन का कल्याण होता है. इस तरह के धार्मिक आयोजन में भाग लेने से न सिर्फ आत्म को शांति मिलती है बल्कि धर्म पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा भी मिलती है. कार्यक्रम के दौरान पंडाल विष्णु भगवान की जयकारों से गूंज उठा. मौके पर जिला उपाध्यक्ष हरिवंश चौबे, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा, शिवशंकर भगत,ओम भगत, मेघनाथ भगत, छोटू भगत, बिश्वाजीत दास, अरविंद भगत, गुड्डू भगत, मुकेश यादव, टिंकू भगत, गोकुल आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >