मेरा युवा भारत के सदस्यों ने शहीद दिवस पर की पदयात्रा

पाकुड़. मेरा युवा भारत, पाकुड़ की ओर से शहीद दिवस मनाया गया.

संवाददाता, पाकुड़. मेरा युवा भारत, पाकुड़ की ओर से शहीद दिवस मनाया गया. इस अवसर पर जनजातीय आवासीय विद्यालय, हिरणपुर से पदयात्रा निकाली गयी. पदयात्रा के दौरान शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु अमर रहे, इंकलाब जिंदाबाद, भारत माता की जय जैसे नारे लगते रहे. पदयात्रा में बतौर मुख्य अतिथि प्रधानाध्यापक संदीप कुमार झा, शिक्षक पवन कुमार सिंह उपस्थित रहे. साथ में मेरा युवा भारत के लेखा सहायक अनिल कुमार एवं नूर आलम अंसारी शामिल रहे. प्रधानाध्यापक ने शहीद भगतसिंह, राजगुरु, सुखदेव के बलिदानों के बारे में बच्चों से चर्चा की. उनके आदर्शों को सतत जीवन में याद रखना को कहा. कार्यक्रम आदर्श युवा क्लब तालझाड़ी की ओर से हुआ. युवा क्लब के अध्यक्ष धनेश्वर कुमार साहा ने बच्चों को आज के दिन शहीद दिवस क्यों मनाया जाते हैं, इस संबंध में बच्चों से वार्ता की, शहीदों को श्रद्धांजलि दी. मो कौशर अंसारी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >