डीसी ने पांच दिनों के अंदर जियो टैग कम्पलीट करने का पंचायत सचिवों को दिया निर्देश

उपायुक्त ने विशेष रूप से लोग जोड़ो गड्ढा कोड़ो महाभियान के तहत बिरसा हरित ग्राम योजना में एक एकड़ में 112 फलदार और 80 इमारती पौधों के लिए गड्ढा खोदने के कार्य को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया.

पाकुड़ नगर. उपायुक्त मनीष कुमार ने वीडियो संवाद के माध्यम से सभी रोजगार सेवक, पंचायत सचिव और मुखिया के साथ बैठक की. इस दौरान उन्होंने अबुआ आवास, प्रधानमंत्री आवास (ग्रामीण), जलमीनार एवं चापानल मरम्मत, बिरसा हरित ग्राम योजना समेत विभिन्न विकास योजनाओं के सफल क्रियान्वयन की समीक्षा की. उपायुक्त ने विशेष रूप से लोग जोड़ो गड्ढा कोड़ो महाभियान के तहत बिरसा हरित ग्राम योजना में एक एकड़ में 112 फलदार और 80 इमारती पौधों के लिए गड्ढा खोदने के कार्य को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया. साथ ही सभी योजनाओं में श्रमिकों की डिमांड और मजदूरी भुगतान के लिए एफटीओ समय पर करने को कहा. उपायुक्त ने गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति पर भी ध्यान केंद्रित किया. उन्होंने जलमीनार और चापाकल की मरम्मत शीघ्र करने का आदेश दिया. साथ ही जल संरक्षण के लिए जरूरी कदम उठाने की बात कही. अबुआ आवास योजना के तहत प्रथम किस्त प्राप्त लाभुकों और पूर्ण आवासों का जियो टैगिंग कराए जाने का निर्देश भी दिया गया. पंचायत सचिवों को पांच दिनों के अंदर जियो टैगिंग पूरी करने के लिए कहा गया. इसके अलावा, उपायुक्त ने कालाजार उन्मूलन के तहत बचे हुए घरों में आईआरएस छिड़काव कराने का आदेश दिया और स्कूल रुआर कार्यक्रम के तहत ड्रॉप आउट बच्चों को विद्यालय में नामांकन कराने की बात कही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BINAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >