पिस्टल व गोली के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

फरक्का. मुर्शिदाबाद जिला अंतर्गत बहरमपुर पुलिस ने पिस्टल व गोली के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है.

फरक्का. मुर्शिदाबाद जिला अंतर्गत बहरमपुर पुलिस ने पिस्टल व गोली के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार, पुलिस ने गुप्त सूचना पर कर्बला गांव में एक घर में छापेमारी की, जहां से 7 एमएम का एक पिस्टल, दो जिंदा गोली बरामद किया. आइसी उदय शंकर घोष ने बताया कि राजू सूत्रधार नामक व्यक्ति ने कुछ दिनों पहले ही करीब 47 हजार रुपये में एक पिस्टल खरीदा था, जिसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिसिया पूछताछ में हथियार की खरीद-फरोख्त में लालबाग के एक व्यक्ति का नाम सामने आया है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BIKASH JASWAL

BIKASH JASWAL is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >