पानी की बर्बादी रोकने पर लोगों को करें जागरूक: इमरान

पानी की बर्बादी रोकने पर लोगों को करें जागरूक: इमरान

प्रतिनिधि, पाकुड़िया. बुधवार को प्रखंड सभागार, पाकुड़िया में जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन की प्रखंड स्तरीय समीक्षात्मक बैठक की गयी. बैठक की अध्यक्षता जिला समन्वयक इमरान आलम ने की. इसमें सभी जल सहिया को दोनों मिशनों को और अधिक प्रभावी व कारगर बनाने की जरूरी जानकारियां दी गयीं. जिला समन्वयक ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति तक स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करना और पानी की बर्बादी रोकने के लिए लोगों को जागरूक करना आवश्यक है. उन्होंने सार्वजनिक नलों के टेप को उपयोग के बाद बंद करने तथा स्वच्छता बनाए रखने की अपील की. नलकूपों के आसपास साफ-सफाई और गांवों में नियमित स्वच्छता अभियान चलाने पर विशेष जोर दिया गया. कचरा प्रबंधन पर भी चर्चा हुई, जिसमें गीले और सूखे कचरे को अलग रखने और नाडेफ गड्ढों में संग्रह करने की जानकारी दी गयी. बैठक में कनीय अभियंता चंदन सिंह समेत सभी जल सहिया उपस्थित रहीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanu kumar dutta

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >