महेशपुर में धूमधाम से मनेगा ठाकुर अनुकूलचंद्र जी का 139वां जन्मोत्सव, 16 सितंबर को होंगे कई आयोजन

श्री श्री ठाकुर अनुकूलचंद्र जी का 139वां जन्मोत्सव महेशपुर सत्संग केंद्र में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा. 16 सितंबर को होने वाले इस आयोजन में उषा कीर्तन, प्रार्थना, नगर भ्रमण और भंडारे जैसे कई कार्यक्रम शामिल होंगे.

महेशपुर : श्रीश्री ठाकुर अनुकूलचंद्र जी का जन्मोत्सव (आविर्भाव दिवस) उनके अनुयायियों द्वारा महेशपुर सत्संग केंद्र में श्रद्धा, भक्ति और धूमधाम के साथ मनाया जाएगा. सत्संग केंद्र के शिष्य रवि प्रमाणिक, दीनानाथ यादव व नरोत्तम घोष ने जानकारी देते हुए बताया कि युग पुरुषोत्तम श्री श्री ठाकुर अनुकूलचंद्र जी का 139वां शुभ जन्म महोत्सव (आविर्भाव दिवस) आगामी 16 सितंबर बुधवार को धूमधाम से मनाया जाएगा. इसको लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है.

उषा कीर्तन से होगी कार्यक्रम की शुरुआत

बताया कि अहले सुबह उषा कीर्तन, प्रार्थना, नगर भ्रमण, भंडारा सहित कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >