लुत्फल हक को दुबई में मिला प्रेरणादायक कार्यकर्ता का अवार्ड

पाकुड़ के समाजसेवी सह पत्थर व्यवसायी लुत्फल हक को दुबई में प्रेरणादायक सामाजिक कार्यकर्ता अवार्ड से नवाजा गया है.

हिरणपुर. पाकुड़ के समाजसेवी सह पत्थर व्यवसायी लुत्फल हक को दुबई में प्रेरणादायक सामाजिक कार्यकर्ता अवार्ड से नवाजा गया है. यह अवार्ड उन्हें यूनाइटेड अरब अमीरात के पूर्व मंत्री डॉ मो सईद अल किंदी, भारत के पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश प्रभु, बिहार के केबिनेट मंत्री अशोक चौधरी, दुबई के अध्यक्ष सह सीइओ चैंबर मोहम्मद अली रशीद लूटाह एवं बॉलीवुड सिंगर कुमार सानू ने संयुक्त रूप से दिया. अतिथियों ने मेमेंटो और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया. अतिथियों ने कहा कि झारखंड के पाकुड़ शहर के लुत्फल हक ने जिस तरह गरीबों, जरूरतमंदों एवं जाति मजहब से ऊपर उठकर काम कर रहें है वह वाकई काबिल ए तारीफ है. बिना किसी भेदभाव के और निस्वार्थ से काम करना अपने आप में मिसाल कायम कर रहे हैं. दुबई के पांच सितारा होटल में इंडो अरब लीडर्स समिट एंड अवार्ड 2024 का कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें भारत के विभिन्न राज्यों के 50 लोगों को सम्मानित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >