प्रतिनिधि, पाकुड़िया पाकुड़िया थाना पुलिस ने सड़क किनारे गंभीर घायल पाए अज्ञात व्यक्ति को समय पर अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाई. बाबूजोटी के पास घायल मिलने पर पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रामपुरहाट अस्पताल रेफर किया गया. घायल अचेत है और उसकी पहचान संभव नहीं हो पाई. पुलिस ने उसकी पहचान के लिए जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की है और लोगों से मदद की अपील की है.
पाकुड़िया पुलिस ने सड़क किनारे घायल की जान बचाई
पाकुड़िया थाना पुलिस ने सड़क किनारे गंभीर घायल पाए अज्ञात व्यक्ति को समय पर अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाई। बाबूजोटी के पास घायल मिलने पर पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रामपुरहाट अस्पताल रेफर किया गया। घायल अचेत है और उसकी पहचान संभव नहीं हो पाई। पुलिस ने उसकी पहचान के लिए जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की है और लोगों से मदद की अपील की है।
