अंतरजिला वाहन जांच में कार से बरामद हुई 17 लाख की अवैध लॉटरी

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर अंतरजिला वाहन जांच के दौरान थाना क्षेत्र के चौड़ामोड़ चेकपोस्ट के निकट हिरणपुर पुलिस द्वारा लाखों रुपए की अवैध लॉटरी बरामद की गयी

पाकुड़, आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर अंतरजिला वाहन जांच के दौरान थाना क्षेत्र के चौड़ामोड़ चेकपोस्ट के निकट हिरणपुर पुलिस द्वारा लाखों रुपए की अवैध लॉटरी बरामद की गयी. मौके से कार सहित वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया गया. जानकारी के अनुसार अंतरजिला वाहन जांच के दौरान थाना के एआईआई सुभोजित कुमार भी पुलिस के साथ वाहन जांच कर रहे थे. इसी दौरान कोटालपोखर की ओर से आ रही कार (जेएच10बीएस 5745) को जांच के लिए रोका गया. तलाशी लेने पर कार की डिक्की से करीब 17 लाख रुपये की अवैध लॉटरी (एटीएम टिकट) बरामद की गयी. वहीं वाहन चालक हिरणपुर के सुंदरपुर निवासी सोनू स्वर्णकार को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया. एसडीपीओ डीएन आज़ाद ने पत्रकारों को बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर अंतरजिला वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. इसी दौरान कार की डिक्की की तलाशी लेने पर करीब 17 लाख रुपये की अवैध लॉटरी बरामद की गयी है. कार को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. एसडीपीओ ने कहा कि इस मामले में आरोपित युवक से पूछताछ में कई बातें सामने आयी है. पुलिस इसपर अनुसंधान कर रही है. मालूम हो कि हिरणपुर बाजार सहित जिले भर में अवैध लॉटरी का धंधा चोरी-छिपे तेजी से फल-फूल रहा है. इसको लेकर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. लेकिन अवैध लॉटरी धंधेबाज लगातार लोगों को कमाई का झांसा देकर इस धंधे में शामिल कर रहे हैं. इनके खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं होने के कारण यह धंधा लगातार अपने परवान पर रहता है. इनके खिलाफ कई बार कई थानों में कार्रवाई की गयी लेकिन मामला जस का तस बना रहता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >