खागाचुंआ की टीम ने एक गोल से जीता फाइनल मैच

मोंगलाबांध पंचायत अंतर्गत ढेंकीडूबा फुटबॉल मैदान में फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल शुक्रवार को खेला गया.

पाकुड़िया. मोंगलाबांध पंचायत अंतर्गत ढेंकीडूबा फुटबॉल मैदान में नवा मार्शल क्लब ढेकीडूबा के तरफ से आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल शुक्रवार को खेला गया. फाइनल मैच जमालपुर बनाम खागाचुंआ के बीच खेला गया. फाइनल में खागाचुंआ की टीम एक गोल से विजेता बनीं. झामुमो नेता मोतीलाल हांसदा और मैनुद्दीन अंसारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फुटबॉल में किक मारकर मैच का उद्घाटन किया. कमेटी की ओर से महिला फुटबॉल मैच का भी आयोजन किया गया था. फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल विजेता टीम को संयोजक कमेटी के सदस्य मोतीलाल हांसदा ने एक बड़ा खस्सी देकर पुरस्कृत किया. उपविजेता टीम को प्रखंड संयोजक सदस्य मैनुद्दीन अंसारी ने एक छोटा खस्सी देकर पुरस्कृत किया. महिला विजेता और उपविजेता टीम को नकद राशि देकर पुरस्कृत किया. मौके पर जोगेश टुडू, मंजूर अंसारी, नागेन हेंब्रम, सुनील आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >