कागजोल गांव में झामुमो की जनसभा में आयेंगी कल्पना मुर्मू

मानिकपुर पंचायत अंतर्गत कागजोल गांव में झामुमो संभावित जनसभा को लेकर तैयारी शुरू कर दी गयी है.

महेशपुर. प्रखंड के मानिकपुर पंचायत अंतर्गत कागजोल गांव में झामुमो संभावित जनसभा को लेकर तैयारी शुरू कर दी गयी है. कार्यक्रम में झामुमो की स्टार प्रचारक कल्पना मुर्मू सोरेन के शामिल होने की संभावना है. इसी के तहत सोमवार को प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विभिन्न गांवों का दौरा किया. कागजोल गांव में हेलीपैड स्थल का भी चयन किया. सांसद प्रतिनिधि कुणाल अल्फ्रेड हेंब्रम ने बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर झामुमो की स्टार प्रचारक कल्पना मुर्मू का कार्यक्रम कागजोल गांव में होने की उम्मीद है. मौके पर रफाइल, जनता, मिलन शेख, फूलटन शेख, टाइगर, जशीमुद्दीन शेख, सेबटु शेख, जोशीम शेख, सुनील साहा, राजेंद्र मुर्मू, मोधु शेख, बोकुल शेख, सहाबुद्दीन शेख आदि कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >