राधानगर में कालाजार कीटनाशक का हुआ छिड़काव

पाकुड़िया. प्रखंड के बोंनोग्राम पंचायत अंतर्गत राधानगर गांव में शनिवार को कालाजार उन्मूलन के लिए आइआरएस कीटनाशक का छिड़काव किया गया.

पाकुड़िया. प्रखंड के बोंनोग्राम पंचायत अंतर्गत राधानगर गांव में शनिवार को कालाजार उन्मूलन के लिए आइआरएस कीटनाशक का छिड़काव किया गया. सीएचसी के डॉ मंजर आलम व केटीएस संजय मुर्मू ने इसकी मॉनिटरिंग की. डॉ मंजर आलम ने बताया कि सभी गांवों में छिड़काव कर्मी प्रतिदिन के लक्ष्य के अनुसार सभी घरों में छिड़काव कर रहे हैं. सभी छिड़काव दल के साथ एक स्वास्थ्य कार्यकर्ता, एमपीडब्ल्यू के अलावा संबंधित क्षेत्र के सीएचओ को पर्यवेक्षण में लगाया गया है. संबंधित गांव की सहिया भी छिड़काव कर्मियों को सहयोग कर रही हैं. ग्रामीणों को कालाजार रोग से बचाव तथा कीटनाशक छिड़काव के बारे मे जागरूक कर रही हैं. कालाजार, मलेरिया,फैलेरिया रोग से बचने का छिड़काव ही एक मात्र माध्यम है. मौके पर बीपीएम प्रभात दास, एमपीडब्ल्यू मिशन शेख, रवींद्र मुर्मू, अंकित हेंब्रम मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >