झामुमो कार्यकर्ताओं ने विधायक के साथ जनसंपर्क कर मांगे वोट

झामुमो कार्यकर्ताओं ने जनसंपर्क अभियान चलाया. महेशपुर विधायक प्रो स्टीफन मरांडी ने कार्यकर्ताओं के साथ विभिन्न गांवों का दौरा कर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी विजय हांसदा के पक्ष में वोट करने की अपील की.

पाकुड़िया. झामुमो कार्यकर्ताओं ने बुधवार को प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा के नेतृत्व में जनसंपर्क अभियान चलाया. जनसंपर्क अभियान में मुख्य रूप से महेशपुर विधायक प्रो स्टीफन मरांडी शामिल हुए. इस अवसर पर कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर विधायक ने विभिन्न गांवों का दौरा कर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी विजय हांसदा के पक्ष में वोट करने की अपील की. इस क्रम में झामुमो कार्यकर्ताओं ने प्रखंड के मधुपुर, शिवरात, जामसोल, बंगाबाड़ी, हान्डरा, घोषपोखर, कमारपोखर, उमापहाड़ी सहित विभिन्न गांवों का दौरा किया. विधायक प्रो मरांडी ने कहा कि देश की जनता को पिछले दस वर्षों के मोदी सरकार के कार्यकाल में सिर्फ निराशा और नकारात्मकता मिली है. महंगाई, बेरोजगारी किसी से छुपी नहीं है. दस साल से तानाशाही शक्तियों और गलत नीतियों वाली मोदी सरकार से देश की आम जनता परेशान है. इस बार जनता जाग चुकी है और वोट की चोट देने जा रही है. इंडिया गठबंधन की सरकार दिल्ली‎ में बनने जा रही है. मौके पर हरिवंश चौबे, देवीलाल हांसदा, खुरशेद आलम, मइनुद्दीन अंसारी, अशोक भगत, मुनाराम मरांडी, निवारण मरांडी, कालीदास टुडू सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >