संवाददाता, पाकुड़. रविवार को झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम की अध्यक्षता में धनुषपूजा स्थित जिला झामुमो कार्यालय में जिला समिति की बैठक हुई. बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान और ग्रामीणों की शिकायतों पर चर्चा की गई. जिलाध्यक्ष अजीजुल इस्लाम ने नगर व प्रखंड समिति के पदाधिकारियों से सदस्यता अभियान चलाकर लोगों को पार्टी में जोड़ने और मइयां सम्मान योजना, पेयजल व सड़क जैसी समस्याओं के समाधान में सहयोग करने का आग्रह किया. जिला उपाध्यक्ष हरिवंश चौबे ने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया. जिला उपाध्यक्ष हाजी समद अली ने प्रखंड वर्ग संगठन के पंचायत स्तर पर विस्तार और सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर बल दिया. जिला सचिव माईकिल मुर्मू ने पार्टी को मजबूत बनाने और केंद्रीय समिति के निर्देशों का पालन करने का निर्देश दिया. केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी ने ग्रामीण क्षेत्रों में घूमकर लोगों की समस्याओं को जानने और उन्हें जिला समिति को सौंपने का सुझाव दिया ताकि उनका समाधान किया जा सके. मौके पर केंद्रीय समिति सदस्य निशा शबनम हांसदा, केंद्रीय समिति सदस्य उमर फारूक, जिला संगठन सचिव अनारूद्दीन मियां, जिला संगठन सचिव मुस्लोद्दीन अंसारी, जिला संगठन सचिव मुनिराम मरांडी, जिला सह सचिव लाल मोहम्मद अंसारी, जिला सह सचिव जहूर आलम, जिला सह सचिव कुणाल अल्फ्रेड हेंब्रम, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुनील टुडू, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष जोसेफिना हेंब्रम, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष कदम रसूल, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष दानियल किस्कू, बुद्धिजीवी मोर्चा के जिलाध्यक्ष देवीलाल हांसदा आदि थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
