Jharkhand Weather: पाकुड़ समेत झारखंड के 3 जिलों में अगले 3 घंटे में आसमानी बिजली गिरने की चेतावनी

Jharkhand Weather: मौसम विभाग ने झारखंड के 3 जिलों में अगले 3 घंटे में गरज के साथ वर्षा एवं आसमानी बिजली गिरने की चेतावनी दी है. आप भी सतर्क और सावधान रहें.

Jharkhand Weather: पाकुड़ समेत झारखंड के 3 जिलों में अगले 3 घंटे में आसमानी बिजली गिरने की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने शुक्रवार को सुबह से अब तक 3 येलो अलर्ट जारी किये हैं.

पाकुड़, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम में वर्षा-वज्रपात की चेतावनी

तीसरे येलो अलर्ट में मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि अगले 3 घंटे में झारखंड के कम से कम 3 जिलों पाकुड़, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम में गरज के साथ बारिश होगी. इस दौरान आसमानी बिजली भी गिर सकती है. यानी वज्रपात होने की भी संभवना है. इसलिए लोगों को सावधान और सतर्क रहने के लिए कहा गया है.

किसानों को खेतों में न जाने की सलाह

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे सतर्क और सावधान रहें. मौसम वैज्ञानिकों ने कहा है कि बारिश होने लगे और बिजली कड़कने लगे, तो किसी सुरक्षित स्थान में शरण ले लें. किसी भी सूरत में पेड़ के नीचे न जाएं. बिजली के खंभों से दूर रहें. किसानों से भी कहा है कि वे खेतों में न जाएं और मौसम के सामान्य होने की प्रतीक्षा करें.

इन जिलों के लिए भी जारी हुआ था अलर्ट

इसके पहले मौसम विभाग की ओर से 2 तात्कालिक मौसम चेतावनी जारी की गई थी. पहली चेतावनी सुबह 7 बजे जारी की गई, जिसमें कहा कि गढ़वा और सिमडेगा जिले के कुछ भागों में हल्के दर्जे की गरज के साथ वज्रपात एवं वर्षा हो सकती है. इसके बाद पौने 11 बजे के बाद एक चेतावनी जारी कर कहा कि गुमला जिले के कुछ हिस्से में वर्षा के साथ वज्रपात हो सकता है.

Also Read

Jharkhand Weather: रांची से गुजर रहा मानसून ट्रफ, झारखंड के 2 जिलों में 3 घंटे में वर्षा-वज्रपात की चेतावनी

Jharkhand Weather : झारखंड के 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

Jharkhand Weather: बदला मौसम, रांची को गर्मी से मिली राहत, झारखंड में 24 तक बारिश के आसार

Jharkhand Weather: झारखंड में अगले 3 दिनों तक रुक-रुक कर होती रहेगी बारिश, रांची में हुई इतनी वर्षा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >