राष्ट्रीय स्कूली खेल में पाकुड़ की जया साह ने जीता कांस्य पदक

जम्मू–कश्मीर में ताइक्वांडो स्पर्धा में झारखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए सफलता हासिल की.

पाकुड़. जम्मू कश्मीर में आयोजित 69 वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता 2025-26 में पाकुड़ जिले की प्रतिभाशाली खिलाड़ी जया कुमारी साह ने ताइक्वांडो के बालिका आयु वर्ग 19 (भार वर्ग 49 किग्रा) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया है. जया ने झारखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए यह उपलब्धि हासिल की. उपायुक्त मनीष कुमार ने जया को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि इस गौरवपूर्ण सफलता ने न केवल जिले का नाम रौशन किया है, बल्कि यह उपलब्धि जिले के उभरते खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगी. उन्होंने जया के कोच, शिक्षकों और परिवार को भी बधाई दी. जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला क्रीड़ा पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक ने भी जया कुमारी साह को राष्ट्रीय मंच पर प्राप्त इस सम्मान पर बधाई देते हुए कहा कि जया की यह उपलब्धि जिले में संचालित खेल प्रशिक्षण व्यवस्थाओं की सफलता और विद्यार्थियों की मेहनत का परिणाम है. उन्होंने कहा कि जया ने अपने प्रदर्शन से पूरे जिले को गौरवान्वित किया है तथा यह सफलता अन्य विद्यार्थी-खिलाड़ियों को भी राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी. जया की इस सफलता से जिले के खेल प्रेमियों, विद्यालय परिवार और खेल विभाग में उत्साह की लहर है. जिला प्रशासन ने इसे पाकुड़ के लिए गौरव का क्षण बताया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Binay kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >