पाकुड़ : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर जिला प्रशासन के निर्देशन में डीबीएल पीएसपीसीएल कंपनी की ओर से अमड़ापाड़ा बस स्टैंड परिसर में राहगीरों और यात्रियों के लिए शीतल पेयजल व गुड़ की व्यवस्था शुरू की गयी. तेज धूप और उमस भरी गर्मी को देखते हुए कंपनी ने सामाजिक दायित्व के तहत यह जनोपयोगी पहल की है. बस स्टैंड से गुजरने वाले यात्रियों, राहगीरों और स्थानीय लोगों को इससे गर्मी में राहत मिलेगी.
गुड़-पानी से राहगीरों को राहत
गुड़-पानी की व्यवस्था भारतीय परंपरा में राहगीरों की सेवा से जुड़ी रही है. बस स्टैंड पहुंचने वाले लोग गुड़ के साथ ठंडा पानी पीकर राहत महसूस कर रहे हैं. स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए जिला प्रशासन और कंपनी के प्रति आभार जताया.
कंपनी के अधिकारियों व कर्मियों की रही मौजूदगी
जानकारी के अनुसार, डीबीएल कंपनी के महाप्रबंधक लायजन संजीव कुमार सिंह के निर्देश पर डीबीएल पीएसपीसीएल ने इस सामाजिक पहल की शुरुआत की. उद्घाटन के मौके पर कंपनी के सामाजिक दायित्व प्रबंधक उमेश कुमार, लायजन टीम के जे.पी. राय, संजय कुमार, मनोज मोदक समेत अन्य कर्मी और स्थानीय नागरिक मौजूद थे.
