जंगीपुर पुलिस ने चांदेर मोड़ में लगाया नेत्र जांच शिविर

जंगीपुर जिला पुलिस की ओर से शनिवार को सूति थाना अंतर्गत चांदेर मोड़ के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 12 पर के किनारे नेत्र जांच शिविर लगाया गया.

फरक्का. जंगीपुर जिला पुलिस की ओर से शनिवार को सूति थाना अंतर्गत चांदेर मोड़ के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 12 पर के किनारे नेत्र जांच शिविर लगाया गया. इसमें जंगीपुर जिला ट्रैफिक डीएसपी सुकांत हाजरा, सूति थाना प्रभारी बिजन रॉय, ट्रैफिक प्रभारी प्रणब कुमार राय आदि ने हिस्सा लिया. सूति थाना प्रभारी बिजन रॉय ने बताया कि आम लोगों की निशुल्क नेत्र जांच की गयी. ठंड को देखते हुए लोगों के बीच कंबल का भी वितरण किया गया. बिना हेलमेट पहने बाइक चलाने वाले चालकों को हेलमेट पहनने के लिए जागरूक किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >