कैलाशनगर में जलजमाव समस्या के समाधान पर चर्चा

विकास योजनाओं का निरीक्षण नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार चौधरी ने किया.

संवाददाता, पाकुड़ पाकुड़ नगर परिषद के वार्ड नंबर 11 स्थित कैलाश नगर में चल रही विकास योजनाओं का निरीक्षण नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार चौधरी ने किया. इस दौरान वार्ड पार्षद निभा देवी भी मौजूद रहीं. इस दौरान सड़क और नाली निर्माण कार्यों का जायजा लिया गया. बताया कि कैलाश नगर के लोग लंबे समय से सड़क और जलजमाव की समस्या से परेशान थे. बरसात के साथ सामान्य दिनों में भी यहां जल निकासी की समस्या बनी रहती थी. इसके समाधान को लेकर वार्ड पार्षद ने चिंता जतायी और विशेष कार्य योजना तैयार की गयी. इस दौरान कैलाश नगर से इशाकपुर तक महानाला निर्माण, सूजेश सिंह, मोनू जायसवाल और राजेश प्रसाद के घर की ओर जाने वाली नाली के गहरीकरण और चौड़ीकरण के साथ सड़क निर्माण की संभावनाओं पर चर्चा हुई. बागतीपाड़ा में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए स्थल का निरीक्षण भी किया गया. कार्यपालक पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार चौधरी ने कहा कि बागतीपाड़ा में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध होने पर नगर परिषद गंभीरता से विचार करेगी. वार्ड पार्षद निभा देवी ने कहा कि सिद्धार्थनगर, कैलाश नगर और बागतीपाड़ा को विकसित वार्ड बनाने के लिए स्पष्ट रोडमैप तैयार कर लिया गया है. योजनाबद्ध तरीके से सभी मोहल्लों में विकास कार्य कराये जायेंगे. उन्होंने कहा कि वह वार्ड के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही हैं. निरीक्षण के दौरान कनीय अभियंता संजीत महतो, स्वच्छता पर्यवेक्षक संजय कुमार राय समेत पंकज मिश्रा, शिवम सिंह, सूर्या सिंह, अमित घोष, बच्चू राय, सर्वेश्वर झा, निमाई माल समेत कई वार्डवासी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >