बी-नेगेटिव रक्त की जरूरत पर आगे आए नुरुज जमान, स्वैच्छिक रक्तदान कर निभाया मानव धर्म

पाकुड़ में इंसानियत फाउंडेशन के सलाहकार नुरुज जमान ने एक महिला मरीज की जान बचाने के लिए दुर्लभ बी-नेगेटिव रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की।

पाकुड़: जिले में रक्तदान के क्षेत्र में सक्रिय इंसानियत फाउंडेशन के सलाहकार एवं ईशाकपुर निवासी नुरुज जमान ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश करते हुए दुर्लभ बी-नेगेटिव रक्तदान किया. यह रक्त सदर अस्पताल, सोनाजोड़ी में इलाजरत रनडंगा निवासी 30 वर्षीय मशरूरा बीबी के उपचार के लिए दिया गया.

जानकारी के अनुसार, चिकित्सकों ने मरीज की स्थिति को देखते हुए तत्काल बी-नेगेटिव रक्त की आवश्यकता बताई. सूचना मिलते ही नुरुज जमान पाकुड़ ब्लड बैंक पहुंचे और स्वेच्छा से रक्तदान कर मरीज के इलाज में सहयोग किया. उनके इस कार्य की परिजनों और सामाजिक लोगों ने सराहना की. इस मौके पर नुरुज जमान ने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है. एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद की जान बचा सकता है. उन्होंने लोगों से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील करते हुए कहा कि स्वस्थ व्यक्ति समय-समय पर रक्तदान कर कई लोगों को नया जीवन दे सकता है.

रक्तदान के दौरान इंसानियत फाउंडेशन के सचिव बानिज शेख, कर्मचारी नवीन तथा पियूष दास समेत अन्य लोग उपस्थित थे. संस्था के सदस्यों ने भी अधिक से अधिक लोगों से स्वैच्छिक रक्तदान कर मानव सेवा में भागीदारी निभाने की अपील की.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सानू दत्ता

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >