किसानों को दी गयी ऊर्जा के महत्व की जानकारी

ऊर्जा संरक्षण पर एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन शुक्रवार को कृषि तकनीकी सूचना केंद्र कार्यालय में हुआ.

लिट्टीपाड़ा. झारखंड नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी (जेरेडा) के बैनर तले ऊर्जा संरक्षण पर एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन शुक्रवार को कृषि तकनीकी सूचना केंद्र कार्यालय में हुआ. इसका उद्घाटन प्रभारी बीएओ केसी दास, केवीके के सुरेंद्र सिंह मुंडा, जेरेडा के प्रभाकर कुमार, प्रवाह के जितेंद्र कुमार सिंह ने सामूहिक रूप से किया. प्रभाकर कुमार ने उपस्थित किसानों को योजनाओं को समझने और कृषि से संबद्ध क्षेत्रों में इनका अधिकतम लाभ उठाने की अपील की. उन्होंने कहा कि कृषि के क्षेत्र में ऊर्जा संरक्षण के उपायों के बारे में किसानों को जानकारी देने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है. कहा कि आज के समय में कृषि कार्य में सोलर सिस्टम पंपसेट की उपयोगिता बढ़ गयी है. ऊर्जा संरक्षण में योगदान बढ़ाने के लिए उपस्थित किसानों को प्रेरित किया गया. केवीके सुरेंद्र सिंह मुंडा ने कहा कि वर्तमान तकनीकी युग में कृषि के क्षेत्र में नयी तकनीकों के साथ ऊर्जा का कुशलतापूर्वक उपयोग करना चुनौती है. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को कौशल प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >