बैठक में जी राम जी योजना की दी गयी जानकारी

हिरणपुर. घाघरजानी स्थित प्रखंड सभागार में मंगलवार को साप्ताहिक समीक्षात्मक बैठक हुई.

हिरणपुर. घाघरजानी स्थित ��्रखंड सभागार में मंगलवार को साप्ताहिक समीक्षात्मक बैठक हुई. अध्यक्षता बीडीओ टुडू दिलीप ने की. बैठक में केंद्र सरकार द्वारा महात्मा गांधी नरेगा के नए नाम “विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण” (जी राम जी) की जानकारी दी गयी. बीडीओ ने बुधवार 24 दिसंबर को आयोजित होने वाली पेसा ग्राम सभा में इस योजना की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचाने का निर्देश दिया. समीक्षा के दौरान मनरेगा के तहत संचालित सभी अपूर्ण योजनाओं को शीघ्र पूर्ण करने, सक्रिय मजदूरों का शत-प्रतिशत ई-केवाईसी कराने और ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. कृषि विभाग को बागवानी के लाभुकों को टपक सिंचाई योजना से जोड़ने को कहा. पंचायत सचिवों को धान अधिप्राप्ति के लिए किसानों का निबंधन लैंप्स में कराने को कहा. बैठक में एसबीआइ के मैनेजर अभिषेक कुमार ने डिजिटल साक्षरता व साइबर ठगी से बचाव की जानकारी दी. मौके पर कई विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >