सेविका-सहायिकाओं का अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू

आठ सूत्री मांगों को लेकर आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चल गयीं.

लिट्टीपाड़ा. झारखंड राज्य आंगनबाड़ी सेविका सहायिका संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले शनिवार से आठ सूत्री मांगों पर आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चल गयीं. इस दौरान बाल विकास कार्यालय परिसर में अध्यक्ष शबाना बेगम के नेतृत्व सेविका-सहायिकाओं ने धरना प्रदर्शन भी किया. अध्यक्ष ने बताया कि झारखंड सरकार महिला सम्मान के नाम पर राज्य भर में नाच गाना व सरकार आपके द्वार कर अपनी कमजोरी छुपा रही है. कहा कि हमारी आठ सूत्री मांग जब तक पूरी नहीं होगी तब तक हड़ताल पर डटे रहेंगे. मौके कल्पना कुमारी, जोहरा खातून, डेजी देवी, रानी टुडू, फुलमुनी सौरेन, रीता शील, शीला टुडू, पानसुरी टुडू, ज्योति मालतो, मेसी मालतो आदि मौजूद थीं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >