हाइवा व कार में टक्कर, कोई हताहत नहीं

लिट्टीपाड़ा. लिट्टीपाड़ा-अमड़ापाड़ा मुख्य सड़क पर शनिवार को लिट्टीपाड़ा चौक के समीप हाइवा और कार में टक्कर हो गयी.

लिट्टीपाड़ा. लिट्टीपाड़ा-अमड़ापाड़ा मुख्य सड़क पर शनिवार को लिट्टीपाड़ा चौक के समीप हाइवा और कार में टक्कर हो गयी. इससे कार आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया. घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. जानकारी के अनुसार, हाइवा (जेएच 16 जी/ 2266) अमड़ापाड़ा की ओर से आ रहा था कि सामने से आ रही कार के साथ साइड में टकरा गयी. इस कारण कार का दाहिना हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गयी. दोनों वाहनों के चालकों के बीच शुरुआती कहासुनी भी हुई, लेकिन बाद में दोनों में सुलह हो गया. हाइवा चालक ने कार चालक को नुकसान के लिए दस हजार रुपए देने के बाद दोनों अपने गंतव्य के लिए प्रस्थान कर गये.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanu kumar dutta

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >