लब्दाघाटी में टेंपो पलटने से पति-पत्नी की मौत, एक यात्री गंभीर

लिट्टीपाड़ा. थाना क्षेत्र के लिट्टीपाड़ा-कुंजबोन मुख्य सड़क स्थित लब्दाघाटी में बुधवार की देर रात टेंपो पलट गया. टेंपो में सवार पति-पत्नी की मौत हो गयी, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया.

हादसा. लिट्टीपाड़ा-कुंजबोन मुख्य सड़क बुधवार की देर रात पलटा टेंपो प्रतिनिधि, लिट्टीपाड़ा. थाना क्षेत्र के लिट्टीपाड़ा-कुंजबोन मुख्य सड़क स्थित लब्दाघाटी में बुधवार की देर रात टेंपो पलट गया. टेंपो में सवार पति-पत्नी की मौत हो गयी, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के अनुसार, टेंपो ( जेएच 04 टी/5357) मोहनपुर साप्ताहिक हाट से यात्रियों को लेकर घाटी मार्ग से लिट्टीपाड़ा की ओर आ रहा था. इसी दौरान लब्दाघाटी के पहाड़ी ढलान में असंतुलित होकर टेंपो सड़क पर पलट गया. दुर्घटना में नगर थाना क्षेत्र के मालिपाड़ा गांव निवासी चारलेस मरांडी (55) एवं उनकी पत्नी सबिता हांसदा (45) गंभीर रूप से घायल हो गयी. घटना की सूचना मिलने पर एसआइ अनिल पंडित पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को एंबुलेंस से पाकुड़ सदर अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. दुर्घटना में एक अन्य व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं. प्रभारी थाना प्रभारी अनिल पंडित ने बताया कि सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हुई है. दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. दुर्घटनाग्रस्त टेंपो को जब्त कर थाने लाया गया है. चालक घटना के बाद से फरार है. मामले की जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanu kumar dutta

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >