हिरणपुर. राष्ट्रीय मतदाता दिवस को लेकर प्रखंड कार्यालय हिरणपुर परिसर में शपथ ग्रहण का आयोजन हुआ. अध्यक्षता बीडीओ टुडू दिलीप ने की. उन्होंने कर्मचारियों को लोकतंत्र की मजबूती के लिए निष्पक्ष एवं निर्भीक होकर मतदान करने के प्रति जागरूक किया और शपथ दिलाई. बीडीओ ने कहा कि प्रत्येक नागरिक का मताधिकार लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है, इसलिए सभी को मतदान के महत्व को समझते हुए इसमें सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए. कार्यक्रम के दौरान मतदाता जागरुकता से संबंधित संदेश भी दिया गया. सभी को अपने आसपास के लोगों को भी मतदान के प्रति प्रेरित करने का आह्वान किया गया. मौके पर बीपीओ ट्विंकल चौधरी आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
