हिरणपुर मवेशी हाट का होगा खुला डाक, न्यूनतम राशि 16.40 लाख तय

हिरणपुर मवेशी हाट का होगा खुला डाक, न्यूनतम राशि 16.40 लाख तय

नगर प्रतिनिधि, पाकुड़: हिरणपुर सरकारी मवेशी हाट की डाक राशि को लेकर वर्षों से चली आ रही जटिलता अब समाप्त होती दिख रही है. उपायुक्त के पत्राचार के बाद आयुक्त, संथाल परगना, दुमका से प्राप्त सहमति के आधार पर जिला प्रशासन ने मवेशी हाट की डाक को खुली नीलामी के माध्यम से कराने का निर्णय लिया है. गौरतलब है कि वित्तीय वर्ष 2016-17 से इस मवेशी हाट की डाक राशि 44 लाख निर्धारित थी, जिसके चलते कोई भी इच्छुक व्यक्ति या संस्था डाक लेने के लिए आगे नहीं आ रही थी. इस कारण वर्षों से मवेशी हाट का संचालन ठेकेदारी रूप में नहीं हो पा रहा था. अब जिला प्रशासन द्वारा की गई पहल और आयुक्त स्तर से मिली मंजूरी के पश्चात इस डाक के लिए ओपन डाक की प्रक्रिया अपनाई जाएगी. इसके लिए न्यूनतम सुरक्षित राशि 16,40,420 निर्धारित की गई है, जो एक वर्ष की अवधि के लिए प्रभावी होगी. प्रशासन के अनुसार यह निर्णय मवेशी हाट की कार्यप्रणाली को सुचारु रूप से संचालित करने और स्थानीय राजस्व में वृद्धि के उद्देश्य से लिया गया है. खुली नीलामी की प्रक्रिया से पारदर्शिता सुनिश्चित होगी और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी की संभावना बनेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >