बंदियों की हुई स्वास्थ्य जांच, नि:शुल्क सुविधा की मिली जानकारी

मंडलकारा जेल अदालत सह मेडिकल कैंप का आयोजन

कोर्ट प्रतिनिधि, पाकुड़ झालसा रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के तत्वावधान में प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ के अध्यक्ष शेष नाथ सिंह के निर्देश पर प्रभारी सचिव सह अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विशाल मांझी की उपस्थिति में रविवार को पाकुड़ मंडल कारा में जेल अदालत सह मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया. इस दौरान अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विशाल मांझी ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ से मिलनेवाली निशुल्क कानूनी सहायता प्रदान को लेकर अहम कानूनी जानकारी उपस्थित बंदियों को दी. बंदियों की उनके हित में मुफ्त कानूनी लाभ लेने व प्राधिकार से निःशुल्क अधिवक्ता प्राप्त को लेकर कई बिंदु पर चर्चा करते हुए जानकारी दी गयी. मेडिकल कैंप के दौरान बंदियों का बीपी, शुगर,समेत अन्य स्वास्थ्य की जांच की गयी. मौके पर न्यायिक पदाधिकारी समेत जेल के प्रशासनिक अधिकारी , लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के डिप्टी चीफ मो नुकूमुद्दीन शेख, संजीव कुमार मंडल, सहायक गंगाराम टुडू, अजफर हुसैन विश्वास, न्यायालय कर्मी, मेडिकल टीम के सदस्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >