कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर, दो घायल

लिट्टीपाड़ा. बिचामहल-लेटबाड़ी ग्रामीण सड़क पर बिचामहल के समीप मंगलवार को कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गयी.

लिट्टीपाड़ा. बिचामहल-लेटबाड़ी ग्रामीण सड़क पर बिचामहल के समीप मंगलवार को कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गयी. दुर्घटना में दो लोग घायल हो गये. जानकारी के अनुसार कार संख्या जेएच 16 सी 7377 बिचामहल से लेटबाड़ी जा रही थी. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही बाइक से कार की सीधी भिड़ंत हो गयी. बाइक सवार लेटबाड़ी गांव निवासी करण साहा (20) गंभीर रूप से घायल हो गया. वहीं कार चालक फिरोज अंसारी को भी मामूली चोटें आईं. घटना के बाद ग्रामीणों ने दोनों घायलों को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल पहुंचाया. बताया जा रहा है कि उपचार के बाद दोनों की स्थिति सामान्य है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त कार एवं मोटरसाइकिल को जब्त कर थाना ले गयी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >