हौरी वासर अनुष्ठान धुलौट संकीर्तन में उमड़े श्रद्धालु

पाकुड़िया के मोंगलाबांध गांव में बांग्ला बैसाख माह के समापन पर हौरी वासर धार्मिक अनुष्ठान धुलौट संकीर्तन के साथ संपन्न हुआ। पंडित दिवाकर मिश्रा द्वारा पूजा-पाठ एवं संध्या आरती से कार्यक्रम शुरू हुआ। पश्चिम बंगाल की कीर्तन मंडली ने भक्ति से परिपूर्ण कीर्तन प्रस्तुत किए। धुलौट संकीर्तन में विभिन्न गांवों से सैकड़ों कीर्तनियों ने भाग लिया। पूजा के दौरान पुष्पवर्षा, शरबत वितरण तथा अंत में महाप्रसाद बांटा गया। आयोजन में कई युवाओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।

प्रतिनिधि, पाकुड़िया पाकुड़िया के मोंगलाबांध गांव में बांग्ला बैसाख माह के समापन पर हौरी वासर धार्मिक अनुष्ठान धुलौट संकीर्तन के साथ संपन्न हुआ. पंडित दिवाकर मिश्रा द्वारा पूजा-पाठ एवं संध्या आरती से कार्यक्रम शुरू हुआ. धुलौट संकीर्तन में पश्चिम बंगाल के जयपुर, नारायणपुर, सयपुर सहित विभिन्न गांवों से पहुंचे सैकड़ों कीर्तनियों एवं श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे के साथ पूरे गांव का भ्रमण करते हुए संकीर्तन प्रस्तुत किया. पूजा के दौरान पुष्पवर्षा, शरबत वितरण तथा अंत में महाप्रसाद बांटा गया. आयोजन में कई युवाओं ने सक्रिय भूमिका निभाई. आयोजन सफल बनाने में अशोक वर्मा, लखींद्र पाल, सीतु पाल, राजेश पाल, जितेन पाल, मिथुन पाल सहित कई युवाओं की सक्रिय भूमिका रही.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanu kumar dutta

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >