बालिकाओं को दें समान अवसर व सम्मान, नहीं करें भेदभाव : अनीस

पाकुड़. ओपेन स्काई स्मार्ट स्कूल में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया.

ओपेन स्काई स्मार्ट स्कूल में मना अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस संवाददाता, पाकुड़. ओपेन स्काई स्मार्ट स्कूल में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया. इस अवसर पर कई कार्यक्रमों का आयोजन हुआ. कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास, शिक्षा और सशक्तिकरण की भावना को प्रोत्साहित करना था. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डीपीसी, पीसीआई, पाकुड़ के अनीस अंसारी उपस्थित थे. उन्होंने कहा कि बालिकाएं आज हर क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना रही हैं. हमें उन्हें समान अवसर और सम्मान देने की दिशा में लगातार प्रयासरत रहना चाहिए. उन्होंने कल्पना चावला, इंदिरा गांधी, लता मंगेशकर का उदाहरण दिया. कहा कि बालिकाएं किसी से कम नहीं हैं इसलिए हमें उनसे किसी प्रकार का भेदभाव नहीं करना चाहिए. नारी सम्मान, सुरक्षा और शिक्षा के महत्व पर बल दिया जाना चाहिए. कार्यक्रम का संचालन शिक्षक प्रीतम ओझा ने किया. छात्रा हर्षिता कुमारी एवं टुम्पा साहा ने कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डाला. बताया कि अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस की शुरुआत संयुक्त राष्ट्र की ओर से 11 अक्तूबर 2012 को की गयी थी. छात्राओं ने कहा कि बेटी है तो कल है, वह बदलाव की हलचल है, जब संकट हो सामने, बेटी चलती सबसे आगे, लड़की को दो खुला आसमान, वो खुद बनेगी अपनी पहचान, जहां नारी की हो भागीदारी, वहीं सच्ची हो लोकतंत्र की तैयारी. जैसे स्लोगन दिय. छात्राओं ने “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” विषय पर भाषण, निबंध और पोस्टर प्रतियोगिताओं में भाग लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >