पालतू कुत्ते के काटने से बच्ची की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

महतापुर गांव में बकरीद के दिन 6 वर्षीय अनिशा खातून को कुत्ते ने काट लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। वह अपनी नानी के घर आई हुई थी और आम के बगीचे में खेल रही थी। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। मृतका के मामा के अनुसार, इसी कुत्ते से पहले भी एक बच्ची की मौत हो चुकी है। गांव में शोक का माहौल है और पुलिस ने विवाद को शांत करवाया। परिजन कुत्तों के खतरे पर उचित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

बकरीद में महतापुर स्थित नानी घर आयी थी बच्ची प्रतिनिधि, फरक्का सूति थाना क्षेत्र अंतर्गत महतापुर गांव में कुत्ते के काटने की एक दर्दनाक घटना में 6 वर्षीय अनिशा खातून की मौत हो गई. बकरीद के अवसर पर वह अपनी नानी के घर आई थी और पास के आम बगीचे में खेल रही थी. इसी दौरान एक कुत्ते ने उसे काट लिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. परिजनों ने तुरंत उसे अस्पताल ले जाया जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. मृतका के मामा इकारत हुसैन ने बताया कि पूर्व में भी इसी कुत्ते के काटने से एक बच्ची की मौत हो चुकी है. पिता कबिरूल इस्लाम और परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है और पूरा गांव शोक में डूबा है. स्थानीय पुलिस ने हस्तक्षेप कर मामले को शांत कराया और शव का पोस्टमार्टम जंगीपुर अस्पताल में कराया गया. परिजनों ने सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के बावजूद कुत्तों के बढ़ते खतरे पर अमल नहीं होने की बात कही.घटना के बाद सूति और समशेरगंज क्षेत्र के जलालीपुर बलियापाड़ा में कुत्ते के मालिक पक्ष और परिजनों के बीच विवाद की स्थिति बन गई तथा आर्थिक सहायता की मांग उठी. पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BIKASH JASWAL

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >