प्रतिनिधि, फरक्का. मुर्शिदाबाद जिले के बहरामपुर थाना पुलिस ने मोहना बस स्टैंड से 22 किलो गांजे के साथ एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है. आईसी उदय शंकर घोष के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग सिलीगुड़ी से गांजा लाकर बाजार में बेचेंगे. इस सूचना के आधार पर पुलिस ने मिर्जमाल शेख (53), अब्दुल मन्नान शेख (34), कोनिका मंडल (48), और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया. ये सभी बेलडांगा थाना क्षेत्र के निवासी हैं और इन्हें आज बहरामपुर की अदालत में पेश किया जाएगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
