रेजीनगर से पिस्टल, कारतूस व भुजाली के साथ पांच गिरफ्तार

मुर्शिदाबाद जिले की रेजीनगर थाने की पुलिस ने मंगलवार देर रात हथियारों के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया है.

फरक्का. मुर्शिदाबाद जिले की रेजीनगर थाने की पुलिस ने मंगलवार देर रात हथियारों के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. रेजीनगर थाना प्रभारी उत्पल दत्त ने बताया कि कुछ लोगों को किसी घटना को अंजाम देने के लिए हथियार के साथ देखे जाने की गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर थाना क्षेत्र के शिल्प तामूल नामक स्थान पर एकत्रित पांच व्यक्तियों को धर दबोचा गया. उनके पास से एक देसी पिस्टल, एक कारतूस एवं एक भुजाली बरामद किया गया है. गिरफ्तार लोगों में जियरुल शेख, तोवार्फ शेख, नूर मोहम्मद शेख, सैरुद्दीन शेख एवं सरकत शेख शामिल है. ये लोग रेजीनगर व बेलडांगा निवासी हैं, जो किसी घटना को अंजाम देने की मंशा में थे. सभी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अदालत में प्रस्तुत किया गया. इस के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >