मारपीट के आरोप में दो लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

महेशपुर. हरीशपुर गांव में गाली गलौज व मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है.

महेशपुर. हरीशपुर गांव में गाली गलौज व मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है. इसे लेकर हरीशपुर गांव निवासी कालू मंडल ने महेशपुर थाने में गांव के ही दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है. थाने में दिए आवेदन में उल्लेख किया है कि आठ सितंबर की शाम करीब सात बजे अपने घर में बैठा था. उसी समय गांव के ही दिवाकर मंडल और संजीव मंडल दोनों ने वादी के घर के दरवाजा के सामने सड़क पर खड़ा होकर गंदा गंदा गाली देने लगा. आरोप लगाया कि दिवाकर मंडल नशे में चूर था. दोनों गाली गलौज देते हुए जान मारने की धमकी देने लगा. वादी ने जब उन लोगों को गाली गलौज देने से मना किया तो दोनों ने बांस उठाकर मारपीट किया, जिससे वादी के बाया पैर में गंभीर चोट लगी है. इधर, वादी की शिकायत पर महेशपुर थाने में थाना कांड संख्या 151/25 दर्ज किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANU KUMAR DUTTA

SANU KUMAR DUTTA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >