परिवार की हत्या की साजिश की आशंका, थाना पहुंच मांगी सुरक्षा

अमड़ापाड़ा के छोटा पहाड़पुर गांव के लॉरेंस बेसरा ने अपने परिवार की हत्या की साजिश का संदेह जताते हुए थाने में सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने बताया कि 3 जून की रात उनके घर के पास एक अज्ञात व्यक्ति संदिग्ध गतिविधि करते देखे गए, जिसने घर में प्रवेश करने की कोशिश भी की। लॉरेंस ने कुछ परिजनों को इस घटना में शामिल होने का शक जताया है। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

प्रतिनिधि, अमड़ापाड़ा प्रखंड के छोटा पहाड़पुर गांव निवासी लॉरेंस बेसरा ने अपने परिवार की हत्या की साजिश रचे जाने की आशंका जताते हुए अमड़ापाड़ा थाना में आवेदन देकर सुरक्षा की मांग की है. उन्होंने अपनी पत्नी मेरिनिला हेम्ब्रम, बेटी एजनी बेसरा और पुत्र अर्पण एलेक्स बेसरा की जान को खतरा होने की बात कही है. आवेदन में लॉरेंस बेसरा ने बताया है कि 3 जून को उनके घर में माता-पिता का श्राद्ध भोज कार्यक्रम आयोजित था. कार्यक्रम के बाद रात करीब 1 बजे एक अज्ञात व्यक्ति उनके घर के आसपास घूमता हुआ दिखाई दिया. कुछ देर बाद वह दोबारा लौटा और घर में प्रवेश करने का प्रयास करने लगा. लॉरेंस बेसरा के अनुसार जब संदिग्ध व्यक्ति से पूछताछ की गई तो उसने कोई जवाब नहीं दिया. उसकी गतिविधियां भी संदिग्ध प्रतीत हो रही थीं. शोर मचाने पर वह मौके से भाग निकला. घटना के पीछे लॉरेंस बेसरा ने अपने कुछ परिजनों की संलिप्तता होने की आशंका जताई है. उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कराने, आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग प्रशासन से की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >