किसानों को मिली उन्नत खेती की जानकारी

किसानों को मिली उन्नत खेती की जानकारी

प्रतिनिधि, महेशपुर. महेशपुर में कृषि विज्ञान केंद्र, आत्मा कृषि विभाग एवं विभिन्न सहकारी विभागों के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “विकसित कृषि संकल्प अभियान ” का आयोजन किया गया. महेशपुर प्रखंड की दो टीमों ने जगदीशपुर, बाबुदाहा, धर्मखांपाड़ा, सिंघना, हाथीमारा और राजापुर गांव में कार्यक्रम आयोजित किए, जिसमें बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया. कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने किसानों को धान की सीधी बुआई, प्राकृतिक खेती, बीजोपचार, भूमि के अनुसार धान के उपयुक्त प्रभेद, खरीफ फसलों का प्रबंधन, खरपतवार नियंत्रण और कृषि यंत्रों के उपयोग की जानकारी दी. साथ ही, भूमि की ऊंचाई के अनुसार उपयुक्त फसलों की जानकारी भी साझा की गई. किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड की उपयोगिता, कीट नियंत्रण, समेकित पोषक तत्व प्रबंधन और विभिन्न सरकारी योजनाओं जैसे पीएम किसान, पीएम कुसुम, बीज वितरण, फसल बीमा, पशुपालन योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई. इस मौके पर वैज्ञानिक डॉ. संजय कुमार, डॉ. करुणा शंकर, शांतनु कुमार शील सहित कई अधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanu kumar dutta

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >