जनता दरबार में प्राप्त शिकायतों का करें निष्पादन : डीसी

पाकुड़ नगर. उपायुक्त मनीष कुमार मंगलवार को जनता दरबार लाकर लोगों की समस्याओं से अवगत हुए.

पाकुड़ नगर. उपायुक्त मनीष कुमार मंगलवार को जनता दरबार लाकर लोगों की समस्याओं से अवगत हुए. जनता दरबार में शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोग पहुंचे. उपायुक्त के समक्ष अपनी समस्याएं रखी. जनता दरबार में जमीन, रोजगार, मुआवजा से संबंधित आवेदन आये. उपायुक्त ने आश्वस्त किया कि संज्ञान में आए हुए सभी शिकायतों की जांच कराते हुए जल्द से जल्द समाधान किया जायेगा. सभी शिकायतकर्ता की समस्याएं सुनने के पश्चात उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निदेशित किया कि सभी आवेदनों की भौतिक जांच करते हुए, उसका समाधान जल्द करें. एक सप्ताह के अंदर अपना प्रतिपुष्टि उपायुक्त कार्यालय में समर्पित करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SANU KUMAR DUTTA

SANU KUMAR DUTTA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >