14 को लगेगा उद्यम पंजीकरण शिविर

पाकुड़ जिला उद्योग केंद्र में 14 अक्टूबर को एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसे उद्योग विभाग के प्रबंध निदेशक, जिडको, रांची के निर्देशानुसार आयोजित किया जा रहा है। इस शिविर का उद्देश्य जिले के एमएसएमई उद्यमियों और इकाइयों को प्रोत्साहित कर उन्हें मुफ्त उद्यम पंजीकरण के अवसर प्रदान करना है। जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक ने बताया कि इच्छुक उद्यमी आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक और आधार से लिंक मोबाइल नंबर लेकर शिविर स्थल पर पंजीकरण करवा सकते हैं। यह पहल स्थानीय उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण है।

नगर प्रतिनिधि, पाकुड़. जिला उद्योग केंद्र, शिविर कार्यालय पाकुड़ में 14 अक्टूबर को एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा. यह शिविर उद्योग विभाग के अंतर्गत प्रबंध निदेशक, जिडको, रांची, झारखंड के निर्देशानुसार आयोजित किया जा रहा है. इस शिविर का मुख्य उद्देश्य जिले के एमएसएमइ उद्यमियों और इकाइयों को प्रोत्साहित करना है, साथ ही उन्हें उद्यम पंजीकरण की सुविधा प्रदान करना है. जिला उद्योग केंद्र, पाकुड़ के महाप्रबंधक ने बताया कि शिविर में सभी उद्यमियों और व्यवसायियों को मुफ्त उद्यम पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. इच्छुक उद्यमी अपने आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक और आधार से लिंक मोबाइल नंबर के साथ शिविर स्थल पर उपस्थित होकर अपने उद्यम और इकाई का पंजीकरण करा सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanu kumar dutta

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >