कालाजार से बचाव को लेकर कर्मियों को मिला प्रशिक्षण

पुराना सदर अस्पताल में कालाजार से बचाव को लेकर दवा छिड़काव कर्मियों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया.

पाकुड़. पुराना सदर अस्पताल में सोमवार को कालाजार से बचाव को लेकर दवा छिड़काव कर्मियों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ गुफरान आलम ने कर्मियों को छिड़काव से संबंधित जानकारी दी. बताया कि कालाजार मक्खी के काटने से होता है. इस मक्खी को मारने का एक ही उपाय छिड़काव है. बताया कि छिड़काव में एसपी पांच प्रतिशत दिया जाता है, जो बालू की मक्खियों को मारने काफी क्षमता रखता है. बताया कि सदर प्रखंड के 32 गांवों में इसका छिड़काव किया जाना है. इसके लिए 35 फील्ड वर्कर व 7 सुपरवाइजर प्रतिनियुक्त किए गए हैं. 18 मार्च से यह छिड़काव प्रारंभ होगा. 30 अप्रैल तक छिड़काव का काम किया जायेगा. मौेक पर राजकिशोर प्रसाद, संतानु मंडल, राज किशोर कुमार आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >