राशन कार्डधारियों को ई-केवाईसी कराना अनिवार्य : बीडीओ

महेशपुर. प्रखंड कार्यालय के सभागार में मंगलवार को बीडीओ डॉ सिद्धार्थ शंकर यादव की अध्यक्षता में प्रखंड के डीलरों की बैठक हुई.

महेशपुर. प्रखंड कार्यालय के सभागार में मंगलवार को बीडीओ डॉ सिद्धार्थ शंकर यादव की अध्यक्षता में प्रखंड के डीलरों की बैठक हुई. बैठक में एमओ इंद्रजीत राउत भी मौजूद थे. बैठक में बीडीओ ने कहा कि सभी राशन कार्डधारियों व सदस्यों का बायोमेट्रिक ई-केवाईसी कराना है. डीलरों को प्रतिदिन दुकान खोलकर प्रत्येक महीने का राशन वितरण करने का निर्देश दिया गया. साथ ही धोती-साड़ी वितरण, केरोसिन को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए. मौके पर डीलर एसोसिएशन अध्यक्ष अशादुल अंसारी, डीलर देव प्रसाद दत्त, मिलन शेख, तपन दत्ता आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >