नगर प्रतिनिधि, पाकुड़: सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय, दुमका के सीनेट सदस्य के रूप में डॉ. मनोहर कुमार के मनोनीत होने पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को उनका सम्मान किया. डॉ. मनोहर कुमार पाकुड़ कॉलेज के बीएड विभाग में सहायक प्राध्यापक हैं और एबीवीपी के पाकुड़ जिला प्रमुख भी हैं.
माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर किया सम्मान
एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने डॉ. मनोहर कुमार को माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर बधाई दी. इस दौरान उन्हें कोरोना काल में एबीवीपी के सेवा कार्यों पर आधारित पुस्तक ‘संवेदना’ भी भेंट की गयी.
प्रदेश सह मंत्री बम भोला उपाध्याय ने कहा कि डॉ. मनोहर कुमार लंबे समय से संगठन से जुड़े हैं. उनके सीनेट सदस्य बनने से विश्वविद्यालय स्तर पर विद्यार्थियों से जुड़े मुद्दों को रखने का अवसर मिलेगा.
छात्र हित और शिक्षा व्यवस्था पर काम की बात
डॉ. मनोहर कुमार ने मनोनयन के लिए राज्यपाल और विश्वविद्यालय प्रशासन के प्रति आभार जताया. उन्होंने कहा कि सीनेट सदस्य के रूप में छात्र हित, शिक्षा के गुणवत्तापूर्ण विकास और विश्वविद्यालय व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए काम करेंगे.
बीएड विभागाध्यक्ष डॉ. महबूब आलम और पूर्व प्राचार्य डॉ. शिव प्रसाद लोहरा ने भी डॉ. मनोहर कुमार को बधाई दी.
ये रहे मौजूद
मौके पर पूर्व जिला संयोजक सुमित पांडे, प्रदेश सह मंत्री बम भोला उपाध्याय, सुमित सेन, दिनेश कुमार पंडित, हर्ष कुमार, आदित्य सिंह सहित डॉ. आशीष भारती, डॉ. हिमांशु शेखर महाकुर, डॉ. हरीश कुमार पांडेय, डॉ. उपेंद्र कुमार, प्रीतम अविनाश और डॉ. सुनील कुमार गुप्ता मौजूद रहे.
