होली पर डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द, 24 घंटे संभालेंगे मोर्चा

होली व रमजान को देखते हुए अस्पताल प्रशासन अलर्ट मोड में है.

पाकुड़. होली व रमजान को देखते हुए अस्पताल प्रशासन अलर्ट मोड में है. आपात स्थिति में मरीजों को परेशानी का सामना नहीं होना पड़े, इसके लिए डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द कर दी गयी है. ये अस्पताल में 24 घंटे मोर्चा संभालेंगे. सभी वार्डों में जीवन रक्षक दवाइयों की उपलब्धता बनाए रखने और सभी मेडिकल स्टाफ को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया गया है. अस्पताल उपाधीक्षक डॉ मनीष कुमार ने बताया कि होली पर 14 मार्च को सरकारी छुट्टी होने की वजह से ओपीडी बंद रहेगी, लेकिन इमरजेंसी सेवा पहले की तरह 24 घंटे चालू रहेंगे. किसी भी विषम परिस्थितियों से निबटने के लिए डॉक्टर, नर्सिंग व पैरामेडिकल स्टाफ को अलर्ट मोड पर रखा जायेगा. मरीज को आवश्यकता अनुसार भेजने के लिए एंबुलेंस सेवा उपलब्ध रहेगी. इसके लिए ड्राइवर की ड्यूटी लगाई गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Raghav mishra

राघव कुमार मिश्रा प्रभात खबर के पाकुड़ प्रतिनिधि हैं. उन्होंने स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है. वर्ष 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. प्रशासन, राजनीति, अपराध, सामाजिक सरोकार, शिक्षा और विकास से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उन्हें व्यापक अनुभव है. जमीनी मुद्दों पर तथ्यपरक और निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए उन्हें जाना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >