सरस्वती पूजा में डीजे व भड़काऊ गाना पर रहेगा पाबंद

जिले के विभिन्न थानों में शुक्रवार को सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई.

31 जनवरी फोटो संख्या-23 कैप्शन- शांति समिति की बैठक में मौजूद अधिकारी व लोग प्रतिनिधि, पाकुड़/ हिरणपुर जिले के विभिन्न थानों में शुक्रवार को सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई. नगर थाना व मुफ्फसिल थाना में सीओ भागीरथ महतो की अध्यक्षता में हुई. बैठक में डीजे में पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने की बात कही गई. साथ ही अश्लील गानों से दूरी बनाने की बात कही गयी. पूजा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने की अपील की गई. नगर थाना में थाना प्रभारी हरिदेव प्रसाद ने कहा किसी प्रकार की समस्या होने पर इसकी सूचना थाने में दें. वहीं हिरणपुर थाना परिसर में शुक्रवार को सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई. बैठक में अंचलाधिकारी मनोज कुमार एवं थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह मौजूद रहे. बैठक में बसंत पंचमी पर होने वाली सरस्वती पूजा पर नगर क्षेत्र में विधि व्यवस्था बनाए रखने व शांतिपूर्ण माहौल में पूजा आयोजन को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई. मौके पर उपस्थित लोगों ने अपने-अपने सुझाव दिए. सीओ ने शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में पूजा संपन्न कराने की बात कही. इस दौरान अश्लील एवं भड़काऊ गानों पर पाबंदी रहने की बात कही. रात्रि 10 बजे तक ही स्पीकर बजाने की अनुमति दी गयी है. सभी पूजा कमेटी को 5 फरवरी तक प्रतिमा का विसर्जन करना है. अफवाह फैलाने वालों एवं असामाजिक तत्वों के पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी. मौके पर एसआइ गोपाल महतो, एएसआइ अमरनाथ राम, दीपक साहा, अमित रक्षित, अभिजीत दत्ता, मिहिर चक्रवर्ती आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >