अग्निकांड पीड़ित पांच परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण

पाकुड़ के पृथ्वीनगर में अग्निकांड से प्रभावित परिवारों को सांसद विजय हांसदा की पहल पर राहत सामग्री और जरूरी सामान वितरित किए गए.

पाकुड़: पृथ्वीनगर में हाल में हुई अग्निकांड की घटना से प्रभावित पांच परिवारों के बीच राजमहल सांसद विजय हांसदा की पहल पर राहत सामग्री का वितरण किया गया. आग लगने से पीड़ित परिवारों के घर और घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गए थे.

सांसद के निर्देश पर पीड़ित परिवारों को खाद्यान्न, दैनिक उपयोग की आवश्यक सामग्री तथा सभी सदस्यों के लिए पहनने योग्य कपड़े उपलब्ध कराए गए. राहत सामग्री मिलने पर परिवारों ने राहत की सांस लेते हुए सांसद के प्रति आभार जताया.

मौके पर सांसद प्रतिनिधि श्याम यादव, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मुस्लेउद्दीन शेख और केंद्रीय समिति सदस्य ऊमर फारुक ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया.

सांसद प्रतिनिधि श्याम यादव ने कहा कि सांसद विजय हांसदा हमेशा लोगों के सुख-दुख में साथ खड़े रहते हैं और आपदा की स्थिति में प्रभावित परिवारों तक सहायता पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है. प्रखंड अध्यक्ष मुस्लेउद्दीन शेख ने कहा कि झामुमो संकट की घड़ी में लोगों को अकेला नहीं छोड़ेगी. वहीं ऊमर फारुक ने समाज के सक्षम लोगों से भी जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आने की अपील की.

इस अवसर पर जिला सह सचिव जोहूर आलम, जिला युवा उपाध्यक्ष रेजाउल हक, किसान मोर्चा उपाध्यक्ष मोख्तार शेख, सत्तार शेख, अमीरुल इस्लाम, इमाम हुसैन, हैदर अली, हाजिकुल शेख, हुसैन शेख, फसीउद्दीन शेख, साफु शेख सहित स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सानू दत्ता

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >