छात्र-छात्राओं के बीच किया गया साइकिल का वितरण

प्रखंड के लागडुम, मोहुलपहाड़ी एवं खजुरडंगाल तीनों पंचायत में सोमवार को सरकार आपके द्वार के तहत शिविर लगाया गया.

पाकुड़िया. प्रखंड के लागडुम, मोहुलपहाड़ी एवं खजुरडंगाल तीनों पंचायत में सोमवार को सरकार आपके द्वार के तहत शिविर लगाया गया. उदघाटन जिला परिषद अध्यक्ष जूली खृष्टमणी हेंब्रम, बीडीओ साइमन मरांडी, 20 सूत्री अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा, बीइइओ मार्सिला सोरेन ने संयुक्त रूप से किया. जिला परिषद अध्यक्ष ने सरकार की ओर से जनहित में चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी और लाभ उठाने को लेकर प्रेरित किया. मौके पर कई लाभार्थियों के बीच परिसंपत्ति का वितरण भी किया गया. छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया. शिविर में कल्याण विभाग, आपूर्ति विभाग, पंचायती राज विभाग, मनरेगा, कृषि, अबुआ आवास के स्टालों में आवेदन के लिए बड़ी संख्या में लोगो की भीड़ देखी गयी. फरियाद लेकर पहुंचे लोगों की समस्याओं निबटारा किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >