पाकुड़. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाकुड़िया में सोमवार को दिन 10 बजे से शाम चार बजे तक दिव्यांग शिविर का आयोजन स्वास्थ्य विभाग की ओर से रखा गया है. शिविर में वैसे दिव्यांग कोई भी व्यक्ति जिनका अबतक दिव्यांग प्रमाण पत्र नहीं बना है उनका डाक्टरों की टीम द्वारा जांच कर प्रमाण पत्र हाथों हाथ बनेगा. दिव्यांग की पात्रता रखने वाले व्यक्ति को अपने साथ आधार कार्ड, पासपोर्ट साईज फोटो, जन्म प्रमाण पत्र, राशन कार्ड एवं माता पिता के आधार कार्ड का छाया प्रति साथ में लाना जरूरी है. उक्त जानकारी चिकित्सा पदाधिकारी डा मंजर आलम ने दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
