नगर प्रतिनिधि, पाकुड़. पाकुड़ पॉलिटेक्निक में तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में विस्तार किया गया है. शैक्षणिक सत्र 2026-27 से डिप्लोमा इन कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग की शुरुआत की गयी है. प्राचार्य डॉ सुषमा यादव ने बताया कि संस्थान का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा प्रदान करना और उन्हें उद्योगों के मांग के अनुरूप तैयार करना है. कहा कि मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और सिविल इंजीनियरिंग शाखाओं में सीट की क्षमता 60 से बढ़ाकर 90 कर दी गयी है, ताकि अधिक से अधिक छात्रों को तकनीकी शिक्षा का लाभ मिल सके. इसके अलावा वर्किंग प्रोफेशनल्स के लिए विशेष डिप्लोमा कार्यक्रम भी शुरू किया गया है, जिसमें विभिन्न शाखाओं में 30-30 सीटों पर नामांकन लिया जाएगा. डॉ यादव ने बताया कि संस्थान में छात्रों को ऑटोकैड, सीएनसी, मैटलैब, पीएलसी, स्काडा, रेविट, जावा और पाइथन जैसे आधुनिक सॉफ्टवेयर का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे उनकी तकनीकी दक्षता और रोजगार क्षमता में वृद्धि हो रही है. छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग छात्रावास भी उपलब्ध है. प्लेसमेंट के संबंध में उन्होंने कहा कि अब तक 17 कंपनियों में छात्रों का चयन हो चुका है. मैकेनिकल शाखा का प्लेसमेंट 100 प्रतिशत रहा, जबकि अन्य शाखाओं में यह 85 से 90 प्रतिशत के बीच है. बताया कि छात्रों को 1.86 लाख से 2.28 लाख रुपये तक का वार्षिक पैकेज मिला है.
पाकुड़ पॉलिटेक्निक में डिप्लोमा इन कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई शुरू
पाकुड़. पाकुड़ पॉलिटेक्निक में तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में विस्तार किया गया है. शैक्षणिक सत्र 2026-27 से डिप्लोमा इन कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग की शुरुआत की गयी है.
